उधमपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित वेद मंदिर में मीरपुर बिरादरी की ओर से शहीदी दिवस 25 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में वेद मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहां पर स्थित शहीद स्मारक में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह दिवस कबाइलों से मुकाबले में शहीद हुए लोगों की याद में मनाया जाता है।