कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी की इलेक्ट्रॉनिक्स सोसाइटी, तरंग ने वीएलएसआई (वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) पर सत्र आयोजित किया। इस दौरान छात्रों को सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी की बेसिक बातें और चिप डिज़ाइन इंडस्ट्री में तेज़ी से बढ़ रहे अवसरों के बारे में बताया गया।
यह सेशन बीएलएसआई चैप्टर लीड्स हर्ष मिश्रा, श्रीकांत झा और कार्तिक ने लिया। उन्होंने मॉडर्न इंटीग्रेटेड सर्किट डेवलपमेंट, डिजिटल डिजाइन फ्लो और ग्लोबल सेमीकंडक्टर सेक्टर को आकार देने वाले मौजूदा ट्रेंड्स के बारे में बताया। अलग-अलग ब्रांच के स्टूडेंट्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया और सबसे तेज़ी से बढ़ते टेक फील्ड में से एक के बारे में ज़रूरी जानकारी हासिल की और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में कॅरिअर के मौकों के बारे में जाना।