फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 25 वाहनों के ई चालान, 5 जब्त, 57500 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। एआरटीओ रियासी की टीम की तरफ से कटड़ा-रियासी मार्ग पर सिंबल चुआ और सुला क्षेत्र में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान 130 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इसमें 25 वाहनों के ई-चालान काटे गए, 5 वाहनों को जब्त किया गया, एक ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु अनुशंसित किया गया तथा 57,500 का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रियासी नासिर ए खान की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद
शिविर के दौरान एआरटीओ रियासी ने परिवहनकर्ताओं एवं यूनियन सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और वाजिब समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कटड़ा नगर में बढ़ती यातायात भीड़भाड़ और ट्रैफिक प्रबंधन को गंभीर चुनौती बताते हुए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग मांगा। उन्होंने होटल मालिकों, चालकों एवं यूनियन सदस्यों से परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की ताकि क्षेत्र में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें