फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: परोह में लिफ्ट इरिगेशन योजना पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने मंगलवार को गांव परोह, पंचायत मनून का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परोह में बहुप्रतीक्षित लिफ्ट इरिगेशन योजना का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

42 लाख की लागत से तैयार की गई यह परियोजना 1200 मीटर की कुल लंबाई को कवर करेगी। इससे परोह और आसपास के खेतों में सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी। स्कीम शुरू होने से किसानों को पानी की कमी से राहत मिलेगी और कृषि उत्पादकता बढ़ने की संभावना है।
ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके साथ ही विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्कूल भवन की मरम्मत और स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने जैसी मांगें रखीं। विधायक बलदेव राज शर्मा ने सभी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें