फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी के स्कूलों का नवीनीकरण अपने अंतिम चरण में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) की तरफ से रियासी जिले के सरकारी स्कूलों के नवीनीकरण और उन्नयन का कार्य अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इस पहल के तहत रियासी जिले के 12 और उधमपुर जिले के एक सरकारी स्कूल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। प्राथमिकता उन स्कूलों को दी गई जहां कक्षाएं, चारदीवारी और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे जैसी आवश्यक सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।
इन स्कूलों में सिरला भागा स्थित सरकारी हाई स्कूल चक भागथा, पंथल, पार्थल, मनून और कुन कन्याला स्थित सरकारी मिडिल स्कूल और रियासी जिले के हंसाली, कलारा चांजुटे, अपर सिरला, गीता नगर, पुराना दरूर और चुम्बरा स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उधमपुर जिले के धन्नो स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में भी जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इन कार्यों में क्षतिग्रस्त छतों की मरम्मत, प्लास्टर, पेंटिंग, दरवाज़ों और खिड़कियों की मरम्मत और विद्युतीकरण शामिल है। एसएमवीडीएसबी के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशानुसार क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्य बहुत जल्द पूरा हो जाएगा और इन प्रयासों से स्कूल भवनों के स्वरूप उपयोगिता और समग्र स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यह छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए एक स्वच्छ सुरक्षित और अधिक सहायक वातावरण बनाने में मदद करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें