फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मांड ईस्ट गांव में जेजेएम के नलों में जल्द होगी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मांड ईस्ट गांव में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत हर घर में लगाए गए नलों में जल्द ही स्थायी रूप से पानी की सप्लाई की शुरू हो जाएगी। यह आश्वासन जल आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने दिया। इससे लोगों में अब जल्द ही पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से पानी की सप्लाई न होने के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारी इरफान मलिक ने बताया कि हाल ही में हुई आपदा के बाद गांव में पाइपलाइन पूरी तरह से टूट चुकी थी। जिस कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई। चार नवंबर से टूटी हुई पाइपों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन नुकसान काफी बड़ा था जिसको ठीक करने में समय लगेगा। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पाइपलाइन को ठीक किया जा रहा है लेकिन उसमें भी कम से कम डेढ़ महीना लग सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पानी की समस्या हो बहाल कर दिया जाएगा जिससे लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें