फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीमें एजेंसियों से समन्वय बनाएं : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा से संबंधित आपदा प्रबंधन तैयारियों और सुरक्षा उपायों की व्यापक समीक्षा की गई। सोमवार को आध्यात्मिक विकास केंद्र में श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

सीईओ ने नियमित अंतराल पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के महत्व पर ज़ोर दिया ताकि श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीमें सभी हितधारक एजेंसियों के साथ समन्वय में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे तैयारी और अंतर एजेंसी समन्वय को और बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभ्यास आयोजित करें।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रतिनिधि को मौजूदा अग्नि सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए ट्रैक और श्राइन क्षेत्र का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ट्रैक के किनारे और भवन क्षेत्र में स्थित आपदा प्रबंधन भंडारों की पूरी सूची तैयार की जाए। यह भी निर्देश दिया कि इन भंडारण कक्षों में रखे सभी उपकरणों की कार्यक्षमता और संचालन संबंधी तैयारी की गहन जांच की जाए। सीईओ ने संबंधित एजेंसियों से ट्रैक के किनारे और कटड़ा शहर में संचालित स्थानीय दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें