कटड़ा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा ने शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य संयुक्त डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रम जेडीपी, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, शोधार्थियों के संयुक्त पर्यवेक्षण, प्रयोगशालाओं के आदान-प्रदान और सम्मेलनों, कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग के लिए एक रूपरेखा स्थापित करना है। एमओयू पर हस्ताक्षर प्रोफेसर मनोज सिंह गौर निदेशक आईआईटी, जम्मू और प्रोफेसर प्रगति कुमार कुलपति एसएमवीडीयू ने किए। दोनों संस्थानों ने आगामी सेमेस्टर से जेडीपी शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।