फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मंदिर के पास क्षतिग्रस्त डंगा बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड तीन में पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध कालका माता मंदिर के पास का डंगा ढहने की स्थिति में है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद डंगे को नुकसान पहुंचा। उसका काफी हिस्सा टूट गया। मंदिर की बाईं तरफ के हिस्से को नुकसान हुआ है। मंदिर के पुजारी बलवंत राज शर्मा ने बताया कि डंगा गिरने से मंदिर को नुकसान होने की पूरी संभावना है। इसको बनाए जाने की बहुत जरूरत है। इस संदर्भ में स्थानीय विधायक व अन्य कई लोगों से बात की है। ब्लॉक विकास विभाग को भी बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें