कटड़ा में बीसीसीआई अध्यक्ष से मुलाकात करते नपा के पूर्व उपाध्यक्ष।
- फोटो : katra news
कटड़ा। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अजय बडू ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मनहास से मुलाकात की। उन्होंने कटड़ा में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष से इस पहल के लिए कटड़ा को विशेष प्राथमिकता देने का आग्रह किया। प्रस्ताव रखा कि बनने वाला नया स्टेडियम धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की तर्ज पर विकसित किया जाए।
बडू ने बताया कि कटड़ा में ऐसे स्टेडियम के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विश्वस्तरीय रेलवे कनेक्टिविटी, दो सितारा से लेकर सात सितारा तक की उन्नत होटल इंडस्ट्री और एक घंटे की दूरी पर एयरपोर्ट की सुविधा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस क्षेत्र की अनुकूल जलवायु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी के लिए बेहद उपयुक्त है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास ने अजय बडू को पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। संवाद