ट्रेन मिला किशोर चेकिंग स्टाफ के साथ।
- फोटो : katra news
कटड़ा। जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन में खोए किशोर को ढूंढकर परिजन को सौंपा। यह घटना श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलने वाली ट्रेन की है। टिकट चेकिंग स्टाफ आकिब अहमद और रोमाना रऊफ को कोच संख्या सी/4 में एक किशोर मिला। उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है। पूछने पर लड़के ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ श्रीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में यात्रा कर रहा था, लेकिन गलती से उनसे अलग हो गया और दूसरी ट्रेन में चढ़ गया। आगे की कार्रवाई के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन में मौजूद रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने लड़के को अपनी सुरक्षा में ले लिया और उससे पूछताछ की। बाद में उसके माता-पिता से उसकी बात करवाई। किशोर को सत्यापन की कार्यवाही के लिए कटडा स्थित आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन के हवाले कर दिया गया।