फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं ने किया 70 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा के साथ ही श्रद्धालु रक्तदान भी कर रहे हैं। मां वैष्णो यात्रा मंडल के तत्वावधान आधार शिविर कटड़ा पहुंचे श्रद्धालुओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब 70 यूनिट अपना रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इकट्ठे किए गए रक्त को जम्मू स्थित ब्लड बैंक में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मां वैष्णो यात्रा मंडल के प्रधान दिल्ली निवासी राजा सहगल ने बताया कि मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान यह नेक कार्य मंडल द्वारा बीते 16 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा मां का जागरण आयोजित किया जा रहा है। इसमें 50000 के करीब दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें