फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एनसीसी कैडेट को भविष्य की कॅरिअर चुनौतियों के लिए किया गया तैयार

विज्ञापन
एनसीसी अकादमी नगरोटा में कार्यशाला मे मौजूद कैडेट। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के एनसीसी कैडेट ने एनसीसी अकादमी नगरोटा में आयोजित स्टार्ट-अप कार्यशाला में भाग लिया। इसका संचालन एक्सचेंज पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन इंडिया बंगलुरु कर्नाटक के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। इसमें कैडेट को भविष्य की कॅरिअर चुनौतियों के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य व्यापक रोजगारपरकता और उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करना था, जो आज के तेजी से विकसित हो रहे रोजगार बाजार में आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स, नवाचार मानसिकता और दक्षताओं के विकास पर केंद्रित थे। कार्यशाला के दौरान कैडेट को नेतृत्व, संचार, टीमवर्क और व्यावसायिक विचार-विमर्श पर इंटरेक्टिव सत्रों में भाग लेने का अवसर मिला। इसका उद्देश्य उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य की करियर चुनौतियों के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में उद्यमशीलता के कई विषयों को शामिल किया गया, जिसमें अवसरों की पहचान करना, नवीन समाधानों का निर्माण और विक्रय, व्यावसायिक विचारों का वित्तपोषण और समूह प्रस्तुतियां शामिल थीं। कार्यक्रम में कैडेट को उद्यमशीलता के अवसरों का पता लगाने और स्टार्ट-अप इंडिया विज़न के अनुरूप नवीन सोच विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। एसएमवीडीयू के एनसीसी समन्वयक डॉ. वरुण दत्ता ने कहा कि इस तरह की प्रशिक्षण कार्यशालाएँ उन कैडेटों के लिए बेहद उपयोगी हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का उद्यम शुरू करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें