फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में कोई भी होटल सरकारी भूमि पर नहीं बना : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। विधानसभा सत्र के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक ने आरोप लगाया कि ज़िला रियासी में बने कई होटल सरकारी भूमि पर खड़े हैं। इस पर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा तुरंत खड़े हुए। उन्होंने इस बयान को पूरी तरह झूठा व भ्रामक बताते हुए इसका खंडन किया।
विज्ञापन

विधायक शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रियासी ज़िले में विशेष रूप से कटड़ा नगर में कोई भी होटल सरकारी भूमि पर नहीं बना है। सभी होटल निजी स्वामित्व वाली ज़मीन पर निर्मित हैं। ऐसे बयान तथ्यों से परे हैं और क्षेत्र की साख को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। विधायक बलदेव राज शर्मा ने एनसी विधायक से आग्रह किया कि वे अपने गलत बयान को सदन से वापस लें और जनता के बीच भ्रम की स्थिति न पैदा करें।
भाजपा विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन विकास कार्यों में पारदर्शिता और कानून के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने यह भी कहा कि कटड़ा क्षेत्र में होटल उद्योग तीर्थयात्रा और स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार का प्रमुख स्रोत है। इसलिए इस प्रकार के निराधार आरोप निंदनीय हैं।
विज्ञापन

विधायक बलदेव राज शर्मा के वक्तव्य के बाद भाजपा विधायकों ने सदन में सत्य की जीत हो के नारे भी लगाए और बलदेव राज शर्मा के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें