फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से धर्मनगरी में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। श्रद्धालु बढ़ने से भवन परिसर और मार्गों पर चहल पहल बढ़ गई है। वर्तमान में रोजाना 18000 से 21000 श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं। शनिवार बाद दोपहर 4 बजे तक करीब 15500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि पंजीकरण केंद्र बंद होने में काफी समय शेष था।
विज्ञापन

धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से व्यापारी वर्ग भी खुश नजर आ रहा है। बाजारों में श्रद्धालुओं की रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करने के बाद आधार शिविर कटड़ा में लगातार प्रसाद के रूप में खरीदारी कर रहे हैं।
वहीं, सभी तरह की सुविधाएं लगातार उपलब्ध हो रही हैं। इनमें हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे केबल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्टू तथा पालकी आदि की सेवाएं प्रमुख हैं। शनिवार को मौसम आम दिनों की तरह पूरी तरह से साफ रहा। श्रद्धालु दिनभर परिवार के साथ जयकारे लगाते हुए भवन की ओर ओर रवाना होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें