कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के एनसीसी कैडेट ध्रुव गेरा का चयन नगरोटा स्थित एनसीसी अकादमी में प्री-रिपब्लिक डे कैंप प्री-आरडीसी में भाग लेने के लिए किया गया है। यह चयन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि प्री-आरडीसी राष्ट्रीय कैडेट कोर के तहत आयोजित सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण शिविरों में से एक है। इसका उद्देश्य नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग लेने के लिए कैडेटों की पहचान करना और उन्हें तैयार करना है।
प्री-आरडीसी शिविर के दौरान कैडेट ध्रुव गेरा ड्रिल, सांस्कृतिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रमों में कठोर प्रशिक्षण सत्रों से गुजरेंगे। एसएमवीडीयू के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी एएनओ डॉ. वरुण दत्ता ने कैडेट ध्रुव गेरा को उनके चयन पर बधाई दी।