फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां के दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ी, वीरवार को 19000 ने टेका माथा

विज्ञापन
मां के भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में देशभर से दीपावली पर्व के बाद वर्तमान में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं। वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बीते 23 अक्तूबर को 19000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं 24 अक्तूबर बाद दोपहर 4 बजे तक करीब 14200 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी की यात्रा में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसको लेकर कटड़ा में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है। श्रद्धालुओं को बैटरी कार सेवा के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा और रोपवे केबल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाओं को लेकर किसी भी तरह का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। सभी सेवाएं श्रद्धालुओं को आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।
वहीं नगर के व्यापारी वर्ग का मानना है कि आने वाले दिनों में मां वैष्णो देवी की यात्रा में और बढ़ोतरी होगी और एक बार फिर बाजार श्रद्धालुओं से गुलजार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें