फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दीपावली पर बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्कूलों में छुट्टियां होने से यात्रा में आया उछाल

विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सुबह ट्रेन आने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी मे दीपावली पर्व के चलते मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। देश के कोने-कोने से हर दिन हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंच रहे हैं। बुधवार को 19600 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वीरवार को शाम पांच बजे तक 14500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

स्कूलों में अवकाश होने से बड़ी संख्या में बच्चे व बुजुर्ग भी माता के दर्शन के लिए यात्रा कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटल-कॉटेज श्रद्धालुओं से गुलजार नजर आ रहे हैं। श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। भवन क्षेत्र और अर्धकुंवारी मार्ग पर साफ-सफाई, रोशनी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क मोड पर रखा गया है ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। दीपावली के मौके पर बाजारों में खरीददारी बढ़ी है जबकि होटल व्यवसाय और परिवहन क्षेत्र को भी यात्रा में बढ़ोतरी से लाभ मिल रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि दीपावली पर्व पर मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। हर वर्ष की तरह इस बार भी माता के जयकारों से पूरी धर्मनगरी गूंज उठी है और वातावरण में भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें