कटड़ा। करवाचौथ को लेकर धर्मनगरी के बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड रोड और अन्य मार्ग के आसपास महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए कतारों में नजर आईं। मेहंदी लगाने वाले कलाकारों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। सामान्य दिनों में 100 से 150 रुपये में मेहंदी लगाने वाले अब 300 से 500 रुपये तक वसूल रहे हैं। कुछ जगहों पर डिजाइनर मेहंदी के लिए 800 रुपये तक लिए जा रहे हैं। स्थानीय महिला पूजा देवी ने बताया कि करवाचौथ का व्रत हर साल पूरे श्रद्धा और उत्साह से रखती हूं। यह व्रत पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए किया जाता है।