फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भवन परिसर, मार्ग और दर्शनी ड्योढ़ीं में छाई रही वीरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। खराब मौसम के चलते स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा के पहले दिन पहले दिन रविवार को भवन परिसर, मार्ग, अर्धकुंवारी मंदिर प्रांगण और प्रवेश द्वार व दर्शनी डियोड़ी पूरी तरह से वीरान नजर आए। हालांकि मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर अभी भी कटड़ा में चार से पांच हजार श्रद्धालु रुके हुए हैं और यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को श्राइन बोर्ड प्रशासन ने रात्रि करीब 8 बजे सभी पंजीकरण केंद्र एकाएक बंद कर दिए हालांकि नियमित तौर पर पंजीकरण केंद्र रात्रि 10:00 बजे बंद किए जाते हैं परंतु श्राइन बोर्ड द्वारा 2 घंटे पहले ही बंद कर दिए गए। इसके चलते रात्रि के समय मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालु लगातार परेशान रहे और प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी पहुंचकर भवन की ओर जाने की लगातार मांग करते रहे, लेकिन श्राइन बोर्ड ने भवन की ओर जाने की इजाजत नहीं दी। रविवार सुबह हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह भी श्रद्धालुओं ने भवन की ओर जाने की इजाजत मांगी, लेकिन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें