फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दरों में की गई कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए : कंट्रोलर

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को जीएसटी 2.0 जागरूकता और जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत लीगल मेट्रोलॉजी विभाग जम्मू-कश्मीर के कंट्रोलर राजिंदर सिंह तारा ने कटड़ा का दौरा कर अग्रणी व्यापारिक एवं व्यावसायिक संगठनों के साथ एक इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों और प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इनमें प्रमुख रूप से राकेश वज़ीर, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन कटडा श्याम लाल केसर, चेयरमैन वीरेंद्र केसर, अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स कटड़ा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष होटल संघ कुलदीप राज सडोत्रा, अध्यक्ष ड्राई फ्रूट एसोसिएशन तथा शंकर सिंह, अध्यक्ष ऑटो यूनियन कटड़ा शामिल रहे।
कंट्रोलर राजिंदर सिंह तारा ने कहा कि जीएसटी संशोधनों का पारदर्शी कार्यान्वयन बेहद ज़रूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीएसटी दरों में की गई कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पूरी तरह पहुंचना चाहिए। सत्र के दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभाग को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे न केवल जीएसटी मानकों का पालन करेंगे, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य भी करेंगे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन कटड़ा सहित अन्य सभी भागीदार संगठनों ने विभाग को अपने निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें