फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले समय में भमाग क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे : जुगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के भमाग क्षेत्र के गांव सूजनधार में तीन दिवसीय धार्मिक तथा एतिहासिक नाग देवता मेले का आगाज हुआ। सांसद जुगल किशोर शर्मा, श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा, जिला रियासी डीडीसी अध्यक्ष सराफ सिंह नाग ने मेले का उद्घाटन किया उन्होंने प्रसिद्ध नाग देवता मंदिर में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि बीती सरकारों के निराशाजनक रवैये के कारण भमाग क्षेत्र का कोई विकास नहीं हो सका पर जब से केंद्र में मोदी की सरकार सत्तासीन है तब से भामाग क्षेत्र का लगातार विकास जारी है और इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। आने वाले समय में भमाग क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।
वहीं विधायक ने कहा कि भमाग क्षेत्र श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसके विकास को लेकर 400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर की जा चुकी हैं। विशेष कर मां वैष्णो देवी के चित्रकूट पर्वत की परिक्रमा को लेकर सांसद के सहयोग से करीब 100 करोड रुपए मंजूर हुए हैं और जल्द ही मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत की परिक्रमा का मार्ग दुरुस्त होने के साथ ही पक्का होगा। वहीं डीडीसी जिला अध्यक्ष ने कहा कि भमाग क्षेत्र उनका ग्रह क्षेत्र है, जिसके विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक और जहां इसी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो दूसरी और बिजली, पानी, शिक्षा तथा स्वास्थ्य को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। इस मौके पर भमाग क्षेत्र भाजपा मंडल प्रधान भूरी सिंह, पवन सिंह, बीडीओ भमाग, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें