कटड़ा। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में 19 सितंबर से 3 अक्तूबर तक 15 दिनों के लिए स्पेशल गाड़ी संख्या 04688/ 04687 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बनिहाल-कटड़ा यात्रियों के लिए चलाई गई थी। यात्री सुविधा के तहत अब इस गाड़ी के संचालन को 3 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक चार दिनों के लिए बढ़ाया गया है। यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आरिश बंसल की अगुवाई में लिया गया।