फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में हुए भूस्खलन को लेकर यंग यूथ कटड़ा के सदस्यों ने मुख्य बस अड्डे पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की मनमानी तथा कुप्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि मौसम विभाग के साथ प्रशासन ने पहले से ही आदेश जारी कर दिए थे कि मौसम की बेरुखी को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें और अपने घरों में रहे। इस आदेश की श्राइन बोर्ड द्वारा पूरी तरह से अनदेखी की गई और श्रद्धालुओं को मौत के मुंह में धकेल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड को चाहिए था कि मां वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित करते ताकि बेगुनाह श्रद्धालु मौत के मुंह में नहीं जाते। उन्होंने कहा कि वीरवार दोपहर को कटड़ा के शालीमार पार्क में सभी नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा और इस हादसे को लेकर कटड़ा बंद की कॉल दी जाएगी। युवाओं ने कटड़ा के मुख्य बस अड्डे पर करीब एक घंटा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यंग यूथ कटड़ा के सदस्य सोहन चंद, मानिक परोच, शिवा परोच, करणदीप, मधुर ठाकुर, आदर्श ठाकुर, जगदीश शर्मा, अभी कुमार, साहिल हीरा, धीरज, उज्जवल के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें