कटड़ा। सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल कटड़ा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा। इसमें हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन और अन्य परिषद सदस्यों ने निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने और विद्यालय का गौरव बढ़ाने की शपथ ली।