फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में दोपहर के बाद मूसलाधार बारिश, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध। - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से लेकर भवन क्षेत्र तक सुबह का मौसम पूरी तरह साफ और सुहावना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की चहल-पहल सामान्य रही और मां वैष्णो देवी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक मौसम अनुकूल रहने के कारण श्रद्धालु पैदल यात्रा के साथ-साथ अन्य साधनों से भी भवन की ओर सुगमता से बढ़ते रहे। हालांकि, दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। थोड़ी ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे यात्रा मार्गों पर थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ी। मौसम के इस बदलाव का सबसे बड़ा असर हेलिकॉप्टर सेवा पर पड़ा। दोपहर के बाद हेलिकॉप्टर सेवा को एहतियातन स्थगित कर दिया गया । इससे हेलिपैड पर इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा तो कुछ ने पैदल यात्रा का निर्णय लिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कटड़ा से भवन तक सभी यात्रा मार्ग पूरी तरह खुले रहे। सुरक्षा बलों और श्राइन बोर्ड की टीम लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है और श्रद्धा का उत्साह मौसम के प्रभाव से कम नहीं हुआ है।
श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें और हेलिकॉप्टर सेवा से यात्रा की योजना बनाने वाले श्रद्धालु पहले संबंधित सेवा प्रदाता से स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। श्रद्धालुओं को सलाह दी जा रही है कि वे सतर्क रहें और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें