रेलवे कर्मी प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित।
- फोटो : katra news
कटड़ा। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन जम्मू ब्रांच की ओर से मांगो को लेकर कटड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करीब दो घंटे जारी रहा। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के जम्मू ब्रांच अध्यक्ष निलेश कुमार ने की। प्रदर्शन के दौरान ‘एक देश, एक पेंशन’ और ‘पुरानी पेंशन लागू करो’ जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि जनरल मैनेजर पीएनएम मीटिंग में जो 29 सूत्रीय मांगें स्वीकृत हुई थीं, उन्हें जल्द से जल्द फिरोजपुर डिवीजन और जम्मू डिवीजन में लागू किया जाए।
यूनियन नेताओं ने कहा कि इन मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की पुरजोर मांग की गई। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन स्कीम से कर्मचारी बेहद असंतुष्ट हैं। यूनियन नेताओं ने सरकार की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक सांसद या विधायक यदि एक दिन के लिए भी चुना जाता है तो उसे जीवनभर पेंशन मिलती है, जबकि रेलवे कर्मचारियों का पूरा जीवन देश सेवा में बीतता है, फिर भी उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित रखा जा रहा है। इस मौके पर जुगल किशोर (असिस्टेंट सेक्रेटरी), मनोज सैनी, पिंटू कुमार (यूथ विंग), नगेंद्र, वीरेंद्र कुमार, सुखदेव सिंह, सुभाष राय, जगतार साह सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर यूनियन पदाधिकारियों, डेलीगेट्स, सीसी मेंबर्स व डीसी मेंबर्स ने एक सुर में सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने की मांग