कटड़ा। पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई 270 ट्रामाडोल और 2870 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गईं। आरोपी की पहचान जमात अली उर्फ बिनिया निवासी पडोह खैरी कटड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।