फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बट्टल बालियां के समीप बिरमा नदी में मर रहीं मछलियां, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत बट्टल के अंतर्गत आते औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां के समीप बिरमा नदी में मछलियों और सांपों के मरने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि बीते लगभग एक सप्ताह से यहां हर रोज भारी संख्या में मछलियां मर रहीं हैं और कुछ सांप भी मरे हुए मिले हैं। इसके अलावा पूरी नदी क्षेत्र में बदबू फैली हुई है। इससे जानवरों और इंसानों में भी महामारी फैलने का डर पैदा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बुधवार को नदी किनारे पहुंचकर रोष जताया और प्रशासन से अपील की कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए। चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पडेगा।
सेवानिवृत कर्नल सोमराज, विजय कुमार व अन्य स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा अंदेशा है कि नदी में मछलियों के मरने का कारण फैक्टरियों से निकलने वाला कैमिकल युक्त गंदा पानी है, जो कहीं से लीक होकर नदी में मिल रहा है अथवा कोई चोरी से इसे नदी में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी चिंताजनक है क्योंकि इस नदी का पानी लिफ्ट कर पूरे गांव व आसपास के इलाकों में पीने के लिए सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा यही पानी पीने के लिए नहाने के लिए और जानवरों के पीने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन अब बीते एक सप्ताह से इस नदी में भारी संख्या में मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू होने से लोग दहशत में आ गए हैं। नदी में फैली बदबू के चलते जानवर तक नदी का पानी नहीं पी रहे हैं। इसलिए उनकी जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द नदी में मछलियों के मरने के कारणों का पता लगाए जाए और इसकी रोकथाम को लेकर उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें