कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। दोपहर में बादल छाने से श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली।
बुधवार शाम 6 बजे तक करीब 11 हजार 500 श्रद्धालु अपने आरएफआईडी कार्ड स्कैन कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। मंगलवार को 13 हजार 400 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे।
कटड़ा से भवन तक की यात्रा में हेलीकॉप्टर, रोपवे, बैटरी कार जैसी आधुनिक सुविधाएं जारी रहीं। श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जगह-जगह जलपान केंद्र, चिकित्सा सहायता और सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है। संवाद