कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों की टीम ने इनोवेशन चैलेंज ट्रैक में प्रथम स्थान और आईईईई वाईईएसआईएसटी 12 प्रारंभिक परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 5,000 का नकद पुरस्कार भी मिला।
मेजर नामक टीम में बीटेक ईसीई-6वें सेमेस्टर के छात्र हर्ष राज, अमित कुमार, अमर, अमन सिंह और नितेश कुमार दुबे शामिल थे। इन्होंने अपना प्रोजेक्ट जेस्चर स्पीक प्रस्तुत किया। जो एक सहायक हार्डवेयर नवाचार है जो सांकेतिक भाषा को बोले गए शब्दों में अनुवाद करता है। इससे मूक-बधिर व्यक्तियों के लिए संचार में उल्लेखनीय सुधार होता है। आईईईई वाईईएसआईएसटी 12 प्रारंभिक परीक्षा का ग्रैंड फिनाले मलेशिया में होगा। यहां अब टीम वैश्विक मंच पर विवि का प्रतिनिधित्व करेगी। एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।