घायल युवक को जम्मू रेफर करते हुए।
- फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान वीर कुमार (22) निवासी गांव चढ़ाई मित्तल जिला उधमपुर के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों की पहचान संजय कुमार (19) और नीतीश कुमार (25) दोनों निवासी मलाड पौनी जिला रियासी के रूप में की गई है। घायलों को कटड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।