चिनैनी में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। सोमवार को चिनैनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया।
सोमवार दोपहर बाद आसमान पर काले बादल छा गए। इसके बाद गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप के अलावा अन्य जगहों पर भी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। संवाद