फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी में दोपहर बाद छाए बादल, जयकारे लगाते श्रद्धालु आगे बढ़े

विज्ञापन
माता के भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में इन दिनों वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में नवरात्र के बाद थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार सुबह मौसम साफ रहा पर बाद दोपहर बादल छाए रहे। शाम छह बजे तक 24 हजार के करीब श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कटड़ा व सांझी छत्त के बीच शाम तक तेज हवाएं चलने तक हेलिकाप्टर सेवा लगातार जारी रही। अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा भी जारी रही ।
विज्ञापन

धर्मनगरी सहित भवन में भारी ठंड़ के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में नवरात्र के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। वही पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 33 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष हाजिरी लगाने पहुंचे थे। बुधवार शाम छह बजे तक 24 हजार के करीब भक्त अपना पंजीकरण करवाने के बाद आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि कक्ष बंद होने में अभी चार घंटे शेष थे। सभी सुविधाएं पर्याप्त मिलने के कारण श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें