कटड़ा। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वीरवार को नोमाई चैक पोस्ट के पास पुलिस ने नाका लगाया था। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मलकीत सिंह निवासी वार्ड 3 अरली रोड कटड़ा के रूप में हुई। उसके कब्जे से लगभग 3.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।वहीं अन्य मामले में पुलिस ने राकेश कुमार निवासी गांव शिबा नगरोटा जिला जम्मू को पकड़ा। उसके पास से 5.50 ग्राम हेरोइन मिली।