फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में तिपहिया वाहनों के प्रीपेड काउंटर डीसी ने करवाए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में डीसी रियासी के आदेश के बाद तिपहिया वाहनों के प्रीपेड काउंटर बंद कर दिए गए हैं। जानकारी अनुसार पिछले तीन चार वर्षों से प्रीपेड काउंटर अवैध वसूली के अड्डे बने हुए हुए थे। इसकी शिकायतें लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थीं। इसी का संज्ञान लेते हुए कटड़ा दौरे के दौरान डीसी रियासी विशेष पाल महाजन इन्हें बंद करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस विभाग से कहा गया कि जिला रियासी में जिन तिपहिया वाहनों के परमिट कटड़ा के हैं, उन्हें चलने की इजाजत दी जाए बाकी वाहनों को धर्मनगरी से बाहर किया जाए। इससे धर्मनगरी कटड़ा में यातायात की समस्या में सुधार आएगा। बता दें, कटड़ा में श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय निवासियों की सेवा के लिए तिपहिया वाहनों की सेवा पिछले कई वर्षों से लगातार चल रही है। जगह-जगह तिपहिया वाहन खड़े कर स्टेंड बना दिया जाता है, जिसके कारण देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये चालक श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलते हैं। डीसी ने कहा कि कटड़ा के मुख्य बस स्टेंड के श्रीधर चौक पर छोटे-छोटे टावर लाइट्स लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें