फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के दिए गए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सरकारी डिग्री कॉलेज रामगढ़ में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीरू अबरोल के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि इसका समन्वय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के निदेशक अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर धोखाधड़ी, फिशिंग, ऑनलाइन वित्तीय ठगी, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे बढ़ते खतरों से अवगत कराया गया। उन्हें मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा डिजिटल भुगतान और इंटरनेट के उपयोग के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई।

साइबर विशेषज्ञों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक, संदेश या कॉल पर बिना पुष्टि के भरोसा नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे। प्रतिभागियों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें