कुपवाड़ा। जिले की तहसील करनाह के कांडी गांव में आग लगने से तीन आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए और प्रभावित परिवारों को भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। इस घटना में एक दोमंजिला मकान पूरी तरह जल गया, जबकि दो अन्य मकानों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
आपातकालीन स्थिति में भारतीय सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तत्काल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर आग बुझाने और बचाव कार्यों में अहम सहयोग दिया। जानकारी के अनुसार, प्रभावित मकान अनम-उल-हक, शफीक अहमद और गुलाम मुस्तफा के हैं। इनमें अनम-उल-हक का मकान पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि अन्य मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।