फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ई-चालान नियमों के उल्लंघन पर बजरी से भरे दो डंपर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। डोडा पुलिस ने ई-चालान संबंधी नियमों के उल्लंघन पर बजरी से भरे दो डंपरों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी करारा के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना ठाठरी के अधिकार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पहला डंपर जब्त किया। इसे अमित कुमार निवासी भद्रवाह चला रहा था। जांच के दौरान डंपर निर्धारित ई-चालान शर्तों का उल्लंघन करते हुए बजरी का परिवहन करता पाया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में करारा नाके पर डंपर को रोका गया। इसे सुरजीत सिंह निवासी परनोत ठाठरी चला रहा था। जांच में डंपर बिना ई-चालान के बजरी का परिवहन करता पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। दोनों मामलों में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी डोडा को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें