फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एमसी डोडा के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों का भर्ती एवं सेवा नियमों को अधिसूचित करने की मांग को लेकर जारी शांतिपूर्ण आंदोलन बुधवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान कर्मचारियों ने जीएमसी डोडा परिसर से घंटाघर डोडा तक शांतिपूर्ण रैली निकालकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों एहरार देव का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के भर्ती एवं सेवा नियम पिछले करीब सात वर्षों से अंतिम रूप दिए जाने और अधिसूचित होने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, इन नियमों के अभाव में उनकी सेवा संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री की ओर से 30 सितंबर 2026 तक सेवा नियम अधिसूचित करने का आश्वासन दिया गया था। इस भरोसे के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई। इसके चलते कर्मचारियों को दोबारा शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सेवा नियम अधिसूचित नहीं होने से कैडर का उचित निर्धारण, पदनाम, पदोन्नति के अवसर, कॅरिअर में उन्नति और विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, पुराने सरकारी मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारियों की तुलना में नए मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसरों में असमानता का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्थान के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने जायज सेवा अधिकारों, समानता और भविष्य की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर भर्ती एवं सेवा नियमों को जल्द अंतिम रूप देकर अधिसूचित करने की मांग की। कर्मचारियों ने दोहराया कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें