फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कराडा में 17 मवेशी छुड़ाए<bha>;</bha> एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। पुलिस ने पशु तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कराड़ा नाके पर मवेशियों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मिनी ट्रक से 17 मवेशियों को मुक्त करवाया, जिनमें 12 बैल और 5 गायें शामिल हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना ठाठरी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कराड़ा इलाके में रात के समय नियमित नाका जांच में मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया। वाहन की जांच करने पर उसमें 17 मवेशी रस्सियों से कसकर बंधे हुए पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस पोस्ट करारा की टीम ने शहजाद हुसैन निवासी गुराल धार (बी), तहसील व जिला डोडा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वाहन का चालक मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी भरथ, तहसील व जिला डोडा मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें