फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू के हॉटस्पॉट में अभियान तेज, 15 दिन में मरीजों का आंकड़ा हुआ 66

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वेक्टर कंट्रोल और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डोडा डॉ. विनोद शर्मा के निर्देशन में डेंगू सर्विलांस टीम ने जिले में चिह्नित डेंगू हॉटस्पॉट का मैदानी निरीक्षण किया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को जीएमसी में 7 डेंगू के मरीज़ चिह्नित किये गए थे जिनकी संख्या 30 सितंबर तक बढ़ कर अब 66 हो गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में एएच जीएमसी डोडा के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इरफान तसद्दुक केलम के नेतृत्व में टीम ने चिन्हित क्षेत्रों का दोबारा दौरा कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने ऐसे स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां पानी जमा होने के कारण मच्छरों के प्रजनन की संभावना बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जमा पानी, संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों और आसपास की स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। साथ ही लार्वा की मौजूदगी और मच्छरों के पनपने के अनुकूल परिस्थितियों की भी पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने उन स्थानों को भी चिन्हित किया, जहां तत्काल रोकथाम संबंधी कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, संभावित प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू की रोकथाम के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित निगरानी जारी रहेगी। विभाग का फोकस मच्छरों के प्रजनन स्थलों की समय रहते पहचान कर उन्हें समाप्त करने और डेंगू संक्रमण के प्रसार को रोकने पर है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें