फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में 13 दिनों में डेंगू के मामले बढ़कर 58 हुए, स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले में डेंगू के मामलों में दिन-प्रतिदिन हो रही वृद्धि ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को पहली बार जीएमसी डोडा में डेंगू के सात मरीज पाए गए थे। पिछले 13 दिनों के भीतर यह संख्या तेजी से बढ़कर 58 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डोडा शहर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में विशेष डेंगू नियंत्रण, सैनिटाइजेशन और जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना और डेंगू के फैलाव को रोकना है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मच्छर पनपने वाले स्थानों की पहचान कर स्रोत नियंत्रण और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत राधे श्याम मंदिर, गतु मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, जीडीसी डोडा परिसर, होमगार्ड लाइन, डाक बंगला क्षेत्र और हमदानपुर को कवर किया गया है।
विज्ञापन

प्रभावी कार्रवाई के लिए विभाग ने तीन विशेष टीमें मैदान में उतारी हैं। ये टीमें लोगों को ठहरे हुए पानी को हटाने, पानी के बर्तनों को ढक कर रखने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दे रही हैं। अभियान में एसएचआई बशारत अली मीर, जेएचआई लियाकत अली जरगर, जेएचआई अशरफ हुसैन, जेएचआई सुदर्शन सिंह और जेएचआई राज देव सहित फील्ड स्टाफ और बेसिक हेल्थ वर्कर्स ने सक्रिय योगदान दिया।

यह अभियान सीएमओ डोडा डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन और जिला मलेरिया अधिकारी इलम-उद-दीन की देखरेख में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे फील्ड टीमों का सहयोग करें और अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें