फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: काहरा-टांटा मार्ग पर ईको वाहन खाई में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले के काहरा-टांटा मार्ग पर सोमवार को एक ईको वाहन सड़क से फिसलकर करीब 50–60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी ठाठरी ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईको वाहन काहरा से टांटा की ओर बेकरी का सामान लेकर जा रहा था। करीब 11:35 बजे टांटा के पास पहुंचने पर वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि वाहन में चालक मुख्त्यार अहमद पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी नान बटोगरा, तहसील काहरा, जिला डोडा ही सवार था। उसे हादसे में मामूली चोटें आईं और आगे के उपचार के लिए सीएचसी ठाठरी भेजा गया। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले में पुलिस पोस्ट काहरा द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें