डोडा। अवैध खनन और बिना अनुमति लघु खनिजों के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोडा पुलिस ने गंदोह क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों वाहन बिना वैध अनुमति के साधारण रेत का परिवहन करते पाए गए।
पुलिस के अनुसार थाना गंदोह की टीम ने एसएचओ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए नजीर अहमद निवासी दलमेरा, गंदोह और तनवीर अहमद निवासी दलमेरा गंदोह को रोका। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रेत भरी थी। इसके परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं होने पर जब्त कर लिया गया। नियमों के तहत दोनों वाहनों पर 23,036 रुपये का जुर्माना लगाया गया।