फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: .प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला डोडा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अशोक कौल ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय डोडा में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और ‘मोदी की गारंटी’ के लाभ को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी जनसंपर्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें