फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी डोडा के छह कर्मचारियों से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। किश्तवाड़ ज़िले के छात्रू-गुरिनाल क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और गर्भपात के दौरान मौत मामले की जांच के सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा का दौरा किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल के छह चिकित्सा कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग बच्ची उपचार के लिए जीएमसी डोडा भी आई थी। इसी को लेकर क्राइम ब्रांच ने संबंधित छह कर्मचारियों से उसके उपचार, चिकित्सकीय जांच और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में जानकारी हासिल की। पूछताछ का सिलसिला करीब दो घंटे तक जारी रहा!
जांच एजेंसी की ओर से अस्पताल में बच्ची के उपचार से संबंधित रिकॉर्ड और उससे जुड़े तथ्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। हालांकि, पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के संबंध में फिलहाल आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन

उधर मामले की जांच किश्तवाड़ ज़िले में भी लगातार आगे बढ़ रही है। अब तक इस प्रकरण के संबंध में 10 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। क्राइम ब्रांच ने मामले की तह तक पहुंचने और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए विभिन्न स्तरों पर पूछताछ और जांच तेज कर दी है।
जीएमसी डोडा में क्राइम ब्रांच की पूछताछ को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि बच्ची के अस्पताल आने के दौरान उसके उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण से संबंधित क्या तथ्य सामने आए थे। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें