फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : पुंछ ने 5 अंकों से राजोरी को हरा कर खिताब अपने नाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। ज़िला युवा सेवा एवं खेल विभाग डोडा की ओर से इंडोर स्टेडियम डोडा में आयोजित तीन दिवसीय इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिविजनल लेवल अंडर-14 बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को शानदार समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पुंछ की टीम ने राजोरी को 5 अंकों के अंतर से हराकर डिविजनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पुंछ की टीम ने फाइनल में कुल 23 अंक अर्जित किए, जबकि राजोरी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

8 सितंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर के स्वीकृत गतिविधि कैलेंडर के तहत किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में राजोरी ने सांबा को 33 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पुंछ ने रामबन को 20 अंकों से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पुंछ और राजोरी के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, रेडिंग और डिफेंस का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में पुंछ ने 5 अंकों की बढ़त हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें