फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह दिन से सिंगल लेन में चल रहा यातायात, लगातार पत्थर गिरने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर काह मोड़ से देवल ब्रिज के बीच पिछले छह दिनों से भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। भूस्खलन के बाद राहत एवं बहाली का काम जारी है लेकिन पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू करने में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल गैंमन कट प्वाइंट से देवल ब्रिज तक अभी तक भी यातायात को सिंगल लेन से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


काह मोड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों के लिए खतरा बना हुआ है। इस हिस्से में यातायात को नियंत्रित तरीके से निकाला जा रहा है। दूसरी ओर देवल ब्रिज के पास भारी बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण पहले से ही यातायात के लिए एक ही मार्ग उपलब्ध था। अब इस हिस्से में भी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही और प्रभावित हो गई है। सिंगल लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकालने के कारण कई बार यातायात की रफ्तार धीमी हो जाती है। वाहनों की संख्या बढ़ने पर सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को इस समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से मार्ग को सुचारू करने के लिए राहत एवं बहाली का काम किया जा रहा है। मलबा हटाने और सड़क को यातायात योग्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं लेकिन पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण काम में जोखिम और बाधा बनी हुई है।
ट्रैफिक डीएसपी पंकज सूदन का कहना है कि मार्ग को सुचारू बनाने का कार्य जारी है लेकिन पत्थर गिरने के कारण मार्ग को सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। फिलहाल सिंगल लेन से दोनों दिशाओं में ट्रैफिक चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से गुजरते समय तेज गति से वाहन न चलाएं और विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से सड़क पर गिरने वाले मलबे और पत्थरों को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें