फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण दूसरे दिन भी सिंगल लेन से यातायात जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर काह मोड़ में लगातार पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण गैंडम मोड़ से देवल ब्रिज तक संवेदनशील हिस्से में दूसरे दिन भी यातायात को सिंगल लेन के जरिए ही सुचारू रखा गया। रविवार रात को वाहनों की आवाजाही रोककर मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का काम किया गया था लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण लेन को अभी बहाल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


पहाड़ी से लगातार छोटे-बड़े पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। इसके चलते मार्ग की दोनों लेन को खोलना फिलहाल सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस हिस्से में एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। इससे मार्ग पर यातायात की गति भी प्रभावित हो रही है। रविवार शाम भारी वाहनों को रोककर सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने के लिए क्लियरेंस का काम किया गया था। इसके बाद लगभग 10 बजे यातायात बहाल कर दिया गया लेकिन लगातार पत्थर गिरने से स्थिति फिर चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। एनएचएआई की टीम और संबंधित एजेंसियां मौके पर क्लियरेंस का काम कर रही हैं। वहीं डीटीआई नजीर अहमद ने वाहन चालकों से इस संवेदनशील हिस्से में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक इस क्षेत्र से गुजरते समय विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने बताया कि क्लियरेंस का काम जारी है लेकिन पत्थर गिरने के कारण दूसरी लेन खोलना जोखिम भरा हो सकता है। स्थिति सामान्य होने तक सिंगल लेन से ही यातायात चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें